
कोलकाता : ममता बनर्जी की सरकार ने कृषि आयकर में छूट की मियाद दो साल और बढ़ा दी है। वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सोमवार को विधानसभा में पश्चिम बंगाल वित्त विधेयक-2023 पेश करते हुए छूट की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सदन में मौजूद थीं। वित्तमंत्री ने कहा, ”राज्य की सीएम ने किसानों के लिए आंदोलन किया था। हमलोग हर समय किसानों और कृषि को लाभ के लिए प्रयास करते रहते हैं। इसलिए अब 31 मार्च 2023 से 31 मार्च 2025 तक कृषि आयकर माफ करने के लिए यह बिल पेश किया जा रहा है।’