अरविंद सेतु पर अब दिखने लगी हैं कई दरारें

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर के व्यस्ततम सेतु अरविंद सेतु पर अब दरारें दिखने लगी हैं जिससे वहां से गुजरने वालों में एक भय बना रहता है। केएमडीए अपने अधीन फ्लाईओवर या ब्रिजों की हेल्थ चेकअप करवाता है लेकिन अरविंद सेतु का हेल्थ फिलहाल ठीक नहीं लग रहा है। बता दें कि माझेरहाट ब्रिज हादसे के बाद से ही महानगर के फ्लाईओवरों तथा ब्रिजों के हेल्थ पर सवाल उठने लगे हैं। कई ब्रिज किसी ने किसी बीमारी से ग्रस्त बताये जाते हैं जिनका इलाज भी कराया जाता है। सूत्रों के मुताबिक अरविंद सेतु को लेकर भी केएमडीए बड़ा कदम उठा सकता है।
बेहद ही अहम है अरविंद सेतु
खन्ना मोड़ से उल्टाडांगा को जोड़ने वाले अरविंद सेतु को गौरीबाड़ी ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। यहां से रोजाना ही भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इन दिनों ब्रिज के कई हिस्सों में दरारें दिख रही हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा इसे लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

IPL 2024 के बीच हार्दिक-क्रुणाल पांड्या के घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली: LSG के दिग्गज खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। क्रुणाल और आगे पढ़ें »

ऊपर