Kolkata के इस स्टेशन पर ड्राइवर वसूलते हैं मनमाना किराया

Fallback Image

हजारों यात्री रोजाना हो रहे हलकान
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सियालदह स्टेशन के अवैध टैक्सी स्टैंड के ड्राइवरों द्वारा यात्रियों से मनमाने रूप से क‌‌िराया वसूलने के कारण आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन ड्राइवरों के चंगुल में हजारों यात्री फंस रहे हैं। यह सब खेल रेलवे पुलिस और राज्य पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है। कई यात्री अनजाने में मनमाना किराया देने को बाध्य हो रहे हैं। अधिकांश पीले टैक्सी ड्राइवरों को स्टेशन के बाहर घूमते हुए देखा जा सकता है। दूसरी ओर स्टेशन पर‌िसर में प्रोग्रेसिव टैक्सी मेंस यूनियन की ओर से प्र‌ीपेड टैक्सी सर्विस हमेशा चल रही है। प्र‌ीपेड टैक्सी सर्विस केंद्र पर यात्रियों को ट‌िकट लेने के लिए घंटों देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद वे टिकट संग्रह कर पाते हैं। उन्हें काफी परेश‌ानियों का सामना करना पड़ रहा है। अवैध टैक्सी ड्राइवर सियालदह से हाथियारा का किराया 1 हजार वसूल रहे हैं, जबकि प्र‌ीपेड टैक्सी सर्विस का किराया 315 रुपए के करीब है। शालीमार स्टेशन का 600 रुपए वसूल रहे हैं, जबकि वाजिब किराया 200 के करीब है। वहीं धर्मतल्ला का 200, हावड़ा स्टेशन का 350, सोनारपुर का 600, बारुईपुर का 800 किराया वसूल रहे हैं। सन्मार्ग की टीम ने सियालदह स्टेशन पर सोमवार की दोपहर पहुंच कर यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने के मुद्दे को लेकर बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्‍य अंश:
मो. अब्दुल ने कहा कि स्टेशन पर अवैध टैक्सी ड्राइवर अपने जाल में य‌ात्रियों को फंसा कर दोगुना किराया वसूल रहे हैं। अधिकतर अनजान लोग व इमरजेंसी वाले यात्री उनके श‌िकार हो रहे हैं। अमरनाथ कुमार ने कहा कि स्टेशन पर एक ही प्र‌‌ीपेड टैक्सी सर्विस हाेने की वजह से अवैध टैक्सी ड्राइवरों का मनोबल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। सुकांत विश्वास ने कहा कि वाजिब किराया लेना चा‌हिए। इस तरह से मनमाना किराया वसूलना सही नहीं है। विकास कुमार भगत ने कहा कि यहां यात्रियों से मनमाना किराया वसूलना सुबह शाम चल रहा है।
क्या कहना है अवैध टैक्सी ड्राइवरों का : अवैध टैक्सी स्टैंड के ड्राइवरों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मजबूरी के कारण अतिरिक्त किराया वसूलते हैं।
क्या कहना है प्र‌ीपेड टैक्सी सर्विस ड्राइवर का : प्रीपेड टैक्सी के ड्राइवर ने नाम नहीं छापने की शर्त बताया कि कुछ पुलिस और दलालराज से शह पाकर अवैध रूप से मनमाना किराया वसूल रहे है। इस तरह से सरकार को नुकसान हाे रहा है। इस पर कार्रवाई होनी चा‌हिए।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दीपक की हुई आरती

नई दिल्ली : गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। आगे पढ़ें »

ऊपर