21 के कार्यक्रम से पहले कोलकाता लौटे अभिषेक | Sanmarg

21 के कार्यक्रम से पहले कोलकाता लौटे अभिषेक

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस अपने वार्षिक कार्यक्रम 21 जुलाई शहीद दिवस के लिए तैयारी पूरी कर ली है। जिलों से कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम के दो दिन पहले शुक्रवार को तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी कोलकाता लौट आये हैं। अभिषेक शुक्रवार की सुबह दमदम हवाई अड्डे पर उतरे। लोकसभा चुनाव के परिणाम के कुछ दिन बाद ही अभिषेक बनर्जी ने राजनीति से कुछ दिनों के लिए विराम की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बनर्जी मेडिकल कारणों से छुट्टी पर थे। अभिषेक ने 12 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजनीति से अस्थायी ब्रेक की बात कही थी। इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में नजर नहीं आये। हालाँकि, डायमंड हार्बर सांसद ने 25 जून को लोकसभा में शपथ ली। इसके बाद वह विदेश चले गये। सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक आंखों का इलाज कराने दुबई गए थे। अब वह 21 जुलाई से पहले शहर लौट आये।

दिल्ली में पार्टी सांसदों के साथ हो सकती है बैठक

22 जुलाई से संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है। 23 जुलाई को केंद्रीय बजट है। सूत्रों के मुताबिक 22 जुलाई को अभिषेक बनर्जी दिल्ली जा रहे हैं। मानसून सत्र में अभिषेक बनर्जी शामिल होंगे। इसी बीच 25 जुलाई को सीएम ममता बनर्जी भी दिल्ली जा रही हैं। 27 तारीख को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगी। वहां अभिषेक बनर्जी पार्टी सांसदों के साथ बैठक में शामिल हो सकते हैं। संसद के बाहर और भीतर पार्टी सांसदों की कैसे और क्या भूमिका रहेगी इस पर बैठक में चर्चा होने की पूरी संभावना है।

Visited 77 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर