
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन में 234 सर्विसेज चलायी जायेगी। इनमें 117 अप और 117 डाउन है। पहली सर्विस सुबह 6.50 बजे से रात 10.35 बजे तक चलेगी। पहली और अंतिम ट्रेनों के टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं। इधर ग्रीन मेट्रो यानी की ईस्ट-वेस्ट मेट्रो में 90 सर्विस चलायी जा रही है। इनमें 45 इस्ट बाउंड एवं 45 वेस्ट बाउंड की है। पहली मेट्रो सुबह 6.55 बजे और अंतिम मेट्रो रात 10 बजे छूटेगी।