काला जादू उतारने के बहाने महिला से दुष्कर्म | Sanmarg

काला जादू उतारने के बहाने महिला से दुष्कर्म

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को काले जादू के बहाने एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश चौरसिया के खिलाफ यह कार्रवाई रामगढ़ ताल पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामगढ़ ताल थाने के एसएचओ चितवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने 42 वर्षीय महिला से कहा था कि काले जादू से उसके घरेलू मुद्दे सुलझ जाएंगे। साथ ही उसकी बीमारी भी ठीक हो जाएगी। अधिकारी ने बताया कि अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए महिला ने उसे अपने घर बुलाया था। इस दौरान महिला के घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश चौरसिया जब महिला के घर पहुंचा तो वह अकेली थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया और उसके साथ बलात्कार किया गया। महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी वहां से गहने और अन्य बेशकीमती सामान लेकर फरार हो गया।
महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला को जब होश आया तो वह रोने लगी। इसके बाद उसने अपने पति से पूरी बात बता दी, जिसके बाद महिला के पति ने गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने महिला से दुष्कर्म की बात मान ली। जानकारी यह भी मिली है कि दीपक चौरसिया इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस बारे में भी उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Visited 131 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर