Malda News : पुलिस-पब्लिक भिड़ंत से रणक्षेत्र बना मालदह | Sanmarg

Malda News : पुलिस-पब्लिक भिड़ंत से रणक्षेत्र बना मालदह

पथराव के जवाब में पुलिस ने की फायरिंग, 3 लोग घायल, नवान्न ने मांगी रिपोर्ट

प्रदर्शनकारियों के हमले में खून से लतपथ हालत में पुलिसकर्मी

मालदह : पुलिस-पब्लिक की भिड़ंत से मालदह का मानिकचक क्षेत्र गुरुवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार बिजली कटौती की शिकायत के साथ इस दिन मानिकचक के विभन्न जगहों में लोग पथावरोध कर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की भिड़ंत हो गयी। मानिकचक के एनायतपुर में जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को शांत कराने पहुंची तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पत्थर बरसाये गये। पुलिस के साथ मारपीट की गयी। बताया जा रहा है कि आत्मरक्षा के लिए पुलिसकर्मी स्थानीय एक घर में घुस गये। पुलिस को मजबूरन फायरिंग करनी पड़ी। कथित तौर पर कम से कम 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई। मारपीट में आईसी पार्थ सारथी हलदर, एएसआई सतार हुसैन, राकेश अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। वहीं पुलिस की फायरिंग में 3 लोग घायल हो गये। घायलों को मालदह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। मौके पर डीआईजी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा।

नवान्न ने रिपोर्ट की मांग करते हुए पूछा है कि आखिर पुलिस को गोली क्यों चलानी पड़ी? पुलिस का दावा है प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग की गयी। वहीं इस घटना में राज्य में विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर अंगुली उठाई है। केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने कहा कि लोगों का प्रशासन से भरोसा खत्म होता जा रहा है। इसलिए पुलिस पर हमला किया गया।

Visited 62 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर