नेताजी की जयंती पर संघ के ‘यूनिफॉर्म’ में पहुंचे शुभेंदु

तृणमूल ने किया कटाक्ष
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती के अवसर पर शहीद मीनार में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आरएसएस के ‘यूनिफॉर्म’ में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष व भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी संघ के यूनिफॉर्म में बैठे थे। यहां उल्लेखनीय है कि भाजपा में जानेे के बाद शुभेंदु ने कई बार खुद को संघ कार्यकर्ता बताया है। ऐसे में इस दिन वह सफेद शर्ट, खाकी रंग की फुल पैंट और माथे पर काली टोपी पहनकर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे थे। कुल मिलाकर उन्होंने खुद को संघ के पुराने कार्यकर्ता के तौर पर ही खुद को पेश किया। शुभेंदु ने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। हालांकि इस पर कटाक्ष करते हुए तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने शुभेंदु को बहुरुपिया बताया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भीषण गर्मी के बीच लोडशेडिंग और लो वोल्टेज से परेशान हैं लोग

कोलकाता : महानगर में फिलहाल प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। रोज ही कोलकाता का तापमान 40 डिग्री और उससे अधिक पर रिकॉर्ड किया जा रहा आगे पढ़ें »

ऊपर