क्रिसमस पर मेट्रो में हुई रिकाॅर्ड तोड़ भीड़, 4.72 लाख यात्रियों ने की सवारी

कोलकाता : ​क्रिसमस पर मेट्रो में रिकाॅर्ड तोड़ भीड़ दर्ज की गयी। इसमें कुल
4,72,562 यात्रियों ने सफर किया। इसमें दमदम में सबसे ज्यादा भीड़ थी। 56,839 यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की। इधर एस्प्लेनेड और रवींद्र सदन में 44,407 एवं 39,794 यात्रियों की संख्या दर्ज की गयी, जबकि पार्क स्ट्रीट में 29,832 यात्री फुटफॉल्स था। इस दिन ब्लू लाइन यानी नार्थ-साउथ कॉरिडोर में कुल 204 सर्विसेज चल रही थी। इनमें अप 102 और डाउन 102 सर्विसेज थी। इस बारे में मेट्रो के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि बेहतर सेवाएं प्रदान करने और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो रेलवे ने पार्क स्ट्रीट, मैदान और एस्प्लेनेड स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करके अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया था। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला आरपीएफ कर्मचारियों को भी तैनात किया गया था। खोजी कुत्तों को तैनात किया गया और पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर चिकित्सा सहायता बूथ खोला गया। पार्क स्ट्रीट, दक्षिणेश्वर, एस्प्लेनेड और रवीन्द्र सदन स्टेशनों पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मैदान स्टेशन पर चार अतिरिक्त बुकिंग काउंटर भी खोले गए हैं। मेट्रो यात्रियों ने क्रिसमस पर मेट्रो रेलवे द्वारा प्रदान की जाने वाली शीर्ष श्रेणी की सेवाओं पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भीषण गर्मी के बीच लोडशेडिंग और लो वोल्टेज से परेशान हैं लोग

कोलकाता : महानगर में फिलहाल प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। रोज ही कोलकाता का तापमान 40 डिग्री और उससे अधिक पर रिकॉर्ड किया जा रहा आगे पढ़ें »

ऊपर