दक्षिण कोलकाता में डेंगू से महिला की मौत

Fallback Image

मां बनने के बाद डेंगू से हुई मौत
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : डेंगू के प्रकोप से दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान गुड़िया कुमारी रजक के रूप में की गई है। 21 वर्षिय महिला का इसी साल विवाह हुआ था। महिला गर्भवति थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार को महिला अचानक बिमार पड़ गई। महिला का डेंगू परीक्षण कराए जाने पर उसे पॉजटीव पाया गया। जिसके बाद रविवार को उसे फौरन एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की प्लेटलेट संख्या लगातार कम हो रही थी। उसे 7 बार प्लेटलेट चढ़ाए गए। महिला की गर्भवति होने के कारण, बच्चा डेंगू से प्रभावित न हो जाए इसलिए महिला का आपरेशन करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि उसके बाद महिला की स्थिति और भी गंभीर हो गई। आरोप है कि महिला के ऑपरेशन के स्टीच टूटने के कारण सोमवार को महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया था। मंगलावर को दोपहर 1.42 बजे महिला की मौत हो गई।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भीषण गर्मी के बीच लोडशेडिंग और लो वोल्टेज से परेशान हैं लोग

कोलकाता : महानगर में फिलहाल प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। रोज ही कोलकाता का तापमान 40 डिग्री और उससे अधिक पर रिकॉर्ड किया जा रहा आगे पढ़ें »

ऊपर