Flamingo Attack Video : जब हंसनी से रोमांस करने आया हंस, सूंघते ही… | Sanmarg

Flamingo Attack Video : जब हंसनी से रोमांस करने आया हंस, सूंघते ही…

नई दिल्ली : मेकअप में काफी ताकत होती है। आज के समय में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद से आप कोई भी रुप ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई ब्यूटीशियंस हैं जो अपने मेकअप आर्ट से लोगों को हैरान कर देते हैं। कई बार ये मेकअप से दूसरों की तरह दिखने लगते हैं। अब जो वीडियो सामने आया है, वो ऑप्टिकल इल्यूजन का भी बेहतरीन नमूना है। सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर फ्लेमिंगो यानी राजहंस ने अटैक कर दिया।

वायरल वीडियो में क्या…

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हंस जैसी आकृति पार्क में बैठी नजर आई, तभी उसके पास दूसरा राजहंस आया और उसे सूंघने लगा। एल्कीन तुरंत ही वहां से दूर चला गया। तब तक हंस जैसी आकृति में हलचल हुई और वो उठने लगा, जैसे ही उसने सिर उठाया, तब समझ आया कि ये तो असल में एक इंसान है। जी हां, बॉडी पेंट और अपने टैलेंट से शख्स ने खुद को दूसरे राजहंस में ट्रांसफॉर्म कर लिया था।

पहले आया प्यार जताने
बताया जा रहा है कि यह वीडियो फ्लोरिडा का है। वहां स्थित फ्लेमिंगो गार्डन्स में इसे शूट किया गया। मेकअप आर्टिस्ट अवि राम ने अपने मॉडल को पूरी तरह फ्लेमिंगो में बदल दिया था। बॉडी आर्ट के जरिये उसे राजहंस बना दिया था। बची कसर मॉडल ने फ्लेमिंगो की तरह अपने आपको मोड़कर बना लिया। जी हां, मॉडल ने कुछ ऐसी पोजीशन ली कि वाकई वो दूर से क्या नजदीक से भी फ्लेमिंगो ही नजर आ रहा था। उसे देखने के बाद पार्क का दूसरा फ्लेमिंगो उसके नजदीक आ गया और उसे सूंघकर प्यार जताने लगा।

 

Visited 340 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर