Girish Park में सबह-सुबह लगी आग, झुलसा … | Sanmarg

Girish Park में सबह-सुबह लगी आग, झुलसा …

कोलकाता : गिरीश पार्क थाने से सटे छातुबाबू बाजार के पास एक घर में सुबह भीषण आग लग गयी। इलाका काले धुएं से ढका हुआ था। हालात पर काबू पाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद थी। एक व्यक्ति इस दौरान झुलस गये उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे गिरीश पार्क थाने से सटे छातुबाबू बाजार के पास एक घर से धुआं निकलता देखा गया। बाद में आग की लपटें देखी गईं। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसी बीच संकरी क्षेत्र के कारण आग तेजी से फैलने लगी। एक व्यक्ति जल गया। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन अधिकारियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। निवासियों को उनके घरों से निकाला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इलाके में काफी खौफ है।

 

Visited 91 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर