पार्लर जाने के लिए नहीं है टाइम, इस दिवाली घर पर मिनटों में हो जाएं रेडी

कोलकाताः रोशनी और पटाखों का त्योहर दिवाली अब नजदीक ही है। बाजार में खूब रौनक दिखाई दे रही है और लोग जमकर खरीदारी करने में जुट गए हैं। त्योहारों की आपाधापी में महिलाएं इस कदर डूब जाती हैं कि उनको अपना ध्यान ही नहीं रहता। घर को सजाने और संवारने के चक्कर में खुद को तैयार करने के लिए समय ही नहीं बचता। आखिरी वक्त में जो जैसे किया जल्दी से तैयार हो गईं। उन्हीं महिलाओं को ध्यान में रखकर आज हम एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप कम समय में फेस्टिव लुक पा लेंगी।

करिए सटल मेकअप, लगेंगी फ्रेश
सटल मेकअप फेस्टिव लुक पाने के सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें आप चिकबोन्स और जॉ लाइन को कोंटूर करें, इसके बाद अपनी आईब्रो को आइब्रो पेंसिल से शेप दें। फिर पलकों पर मस्कारा लगाएं और होठों की चमक को बढ़ाने के लिए ग्लॉस लगाएं। लो जी आप रेडी हो गईं दिवाली मनाने के लिए।
कम समय में कैसे हों फेस्टिव सीजन में तैयार
  • आजकल बहुत तड़क-भड़क वाला मेकअप पसंद नहीं किया जाता है। मिनिमल लुक आजकल लोगों को बहुत भाता है। सबसे ज्यादा बचत समय की होती है। इसे करने में ज्यादा समय नहीं लगता है और सिंपल और सोबर भी लगता है। इसके लिए आप अपनी आईलिड्स पर सिल्वर आई शैडो लगाना है फिर पलकों पर मसकारा लगा लें। मसकारा लागने से पलकें उभर कर आती हैं। इसके बाद गालों पर ब्लशर लगाए। इसके बाद फाइनल मेकअप के तौर लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।
  • होठों पर मैट पिंक लिपस्टिक लगाएं। यह आपके लुक को परफेक्ट कर देगा।
  • बहुत कम समय में होता है शिमरी मेकअप
  • शिमरी मेकअप भी बहुत आसान और कम समय में हो जाता है। अगर आप थक गई हो तो जल्दी से इस मेकअप को कर सकती हो। आप पहले चेहरे को अच्छे से क्लीन कर लें। इसमें आपको चेहरे पर फाउंडेशन लगाना है फिर चिक बोन्स और नोज ब्रिज पर हाईलाइटर लगा लेना है। इसके बाद आंखों में काजल और मसकारा लगाएं। अपनी फेवरेट लिपस्टिक होठों पर लें। लीजिए तैयार हो गईं दिपावली के लिए।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दीपक की हुई आरती

नई दिल्ली : गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। आगे पढ़ें »

ऊपर