मां दुर्गा को है अति प्रिय; लगाए इन चीजों का भोग

कोलकाता: नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस बार नवरात्रि का समापन 4 अक्टूबर यानी आज होगा। इस दिन को नवमी के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग व्रत रखते हैं। इस दौरान देवी दुर्गा को भोजन का भोग लगाया जाता है। इस दिन लोग कन्याओं को भोजन कराते हैं और फिर व्रत खोलते हैं। इस दौरान आमतौर से देवी दुर्गा को पूरी, हलवा और चने का भोग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है ये चीजें देवी दुर्गा को प्रसाद के रूप में बहुत ही पसंद हैं। इन तीनों चीजों को आप आसानी से घर पर कैसे बना सकते हैं आइए जानें।

काले चने

जरूरत के हिसाब से काले चने लें। इन चीनों को रात को भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह इन चनों को नमक डालकर उबाल लें। उबलने के बाद इनका पानी छान लें। अब गैस पर एक पैन गर्म करें। इसमें तेल डालें।इसमें जीरा डालें। इसके बाद इसमें उबले हुए चने डालें। इन चीजों को अच्छे से फ्राई करें। इसके बाद इन्हें परोसें। अब इन उबले हुए चनों की सब्जी भी बना सकते हैं। इसके लिए चनों का छना हुआ पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पानी सब्जी के स्वाद को और भी बढ़ा देगा।

पूरी

एक बड़े बाउल में जरूरत के अनुसार आटा लें। इसमें थोड़ा नमक और घी डालें। इन सारी चीजों को मिलाकर एक टाइट आटा गूंद लें। इसके बाद इस आटे के मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। एक गहरे तले की कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद आटे गोले से छोटे आकार में रोटी की तरह पूरी बनाएं। इसे गर्म तेल में एक-एक करके डालें। दोनों तरफ से सिकने के बाद इन्हें बाहर निकाल लें। ऐसे बन जाएंगी पूरी।

सूजी का हलवा

इस हलवा को बनाने के लिए आपको घी, पानी, चीनी, इलायची पाउडर, सूखे मेवे और सूजी की जरूरत होगी। सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म होने के लिए रख दें। इसमें सूजी को डालकर अच्छे से भून लें। इसे सुनहरा भूरा होने तक भून लें। इसके बाद एक पैन में पानी उबाल लें। इस पानी को धीरे-धीरे सूजी में डालें। इसे लगातार चलाते रहिए ताकी इसमें कोई गांठ न पड़े। इसके बाद इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें। मिश्रण जब गाढ़ा हो जाए तो इसमें सूखे मेवे डालकर गार्निश करें।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Dumdum Airport : कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

दमदम : कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह मेल शुक्रवार दोपहर अचानक एयरपोर्ट अथॉरिटी को मिला। इसके बाद एयरपोर्ट के आगे पढ़ें »

ऊपर