पति निक और बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या

अयोध्या: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। कई इवेंट्स में भाग लेने के बाद एक्ट्रेस आज अयोध्या पहुंची हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ दिखा। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी को लिए प्रियंका चोपड़ा रामलला की नगरी में पहुंच गई हैं।

रामलला का दर्शन करने पहुंचीं अयोध्या

प्रियंका चोपड़ा को अयोध्या एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ट्रेडिशनल परिधानों में सजी नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी कैरी की थी। गोद में बेटी को लिए प्रियंका चोपड़ा गाड़ी में बैठती दिखीं। वहीं निक जोनस भी फ्लोरल कुर्ते में नजर आए। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां भी नजर आईं। इससे साफ हैं कि प्रियंका चोपड़ा रामलला के दर्शन पूरे परिवार के साथ करने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज कोई पहली बार देखने को नहीं मिला है। वो इससे पहले भी इस तरह सज-धजकर भारतीय रीति-रिवाजों का पालन करते नजर आ चुकी हैं। वो सभी हिंदू त्योहार भी धूम-धाम से मनाती हैं, फिर चाहे वो होली हो या दीवाली। विदेश में रहते हुए भी वो अपने कल्चर और संस्कार से जरा भी दूर नहीं हुई हैं। नए घर में जाने से पहले भी उन्होंने पूजा रखी थी। बेटी के जन्मदिन पर भी वो पूजा करते नजर आई थीं। अमेरिका वाले उनके घर में भी शानदार मंदिर बना हुआ है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दीपक की हुई आरती

नई दिल्ली : गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। आगे पढ़ें »

ऊपर