सैम कुरेन बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर, 18.25 करोड़ में बिके

नई दिल्ली : आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में शुरू हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर करेंगी। कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं। इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह सैम करन के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। करन को इसी ऑक्शन में पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के भी दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कैमरन ग्रीन ने इस साल भारतीय दौरे पर टी20 सीरीज में कई तूफानी पारी खेली थी। उन्हें आने वाले समय का स्टार प्लेयर माना जा रहा है। साथ ही मुंबई को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट भी मिल गया है। पोलार्ड ने इसी साल आईपीएल से संन्यास लिया था।
होल्डर को राजस्थान ने खरीदा
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। पिछले सीजन होल्डर लखनऊ से खेले थे।
रजा और ओडियन भी बिके
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, पंजाब किंग्स ने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को 50 लाख में खरीदा।
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन
सैम करन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वह टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। साथ ही फाइनल में इंग्लैंड के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल थे। लखनऊ में उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा वह ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 2021 में 16.25 करोड़ में खरीदा था। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। सैम करन पहले भी पंजाब किंग्स से खेल चुके हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Kolkata News: ब्रिगेड मैदान से महिला का शव बरामद

कोलकाता: शहर के ब्रिगेड परेड ग्राउंड के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गया। बीते दिन बुधवार(01 मई) की सुबह मैदान थाने की आगे पढ़ें »

Rupali Ganguly joins BJP : ‘अनुपमा’ ने थामा भाजपा का हाथ, को-स्टार्स ने कहा …

WBBSE Topper Chandrachur Sen: ‘ब्रेक लर्निंग मेथड’ फॉर्मूले से दसवीं में टॉपर बने चंद्रचूड़ सेन

West bengal weather: प्रचंड गर्मी के बीच बंगाल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा अपडेट

WBBSE Madhyamik Result 2024: बंगाल बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 86.31 फीसदी स्टूडेंट्स पास, टॉपर्स की लिस्ट जारी

Kolkata News : बड़ाबाजार में ‘हीट स्ट्रोक’ से युवक की मौत

अब एयरपोर्ट तक चलेगी कोलकाता मेट्रो, दुर्गा पूजा से पहले शुरू होने की संभावना

वोट जिहाद क्या है ? कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी के बयान पर मचा बवाल

Kolkata Weather Update : कोलकाता में गर्मी का 70 वर्षों का रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 43 डिग्री पर

International Labour Day 2024: क्यों दुनियाभर के मजदूरों के लिए खास है आज का दिन ?

ऊपर