एमएस धोनी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्‍लीः क्रिकेट जगत के दिग्गज और भारत को अपनी कप्तानी में दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को एक घोषणा की।हालांकि बहुत से फैंस को ये लग रहा था कि धोनी हर फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 41 साल के धोनी ने ओरियो बिस्किट लॉन्च किया। उन्होंने एक वीडियो में इस बारे में जानकारी दी। धोनी बताते हैं कि यह बिस्किट साल 2011 में भारत में आया था और तब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप भी जीता। अब एक बार फिर से इसे भारत में लॉन्च किया गया है और इसके चलते वर्ल्ड कप भी आएगा। उन्होंने अपना हेयरस्टाइल भी वैसा ही रखा है। हालांकि इसे मजाक के तौर पर लिया जा रहा है। धोनी ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब भी कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी।

एक दिन पहले ही कर दिया था ऐलान

टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने शनिवार को ही अपने सोशल मीडिया पेज पर कहा था कि वह 25 सितंबर को लाइव आएंगे। इसके बाद फैंस ने हर तरह के क्रिकेट से 41 वर्षीय दिग्गज के संन्यास का अनुमान लगाया लेकिन ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई। धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा और अभी आगे भी जारी रखेंगे।

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दीपक की हुई आरती

नई दिल्ली : गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। आगे पढ़ें »

ऊपर