नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज से पहले भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नया मोबाइल खो गया। वो भी अनबॉक्सिंग करने से पहले ही। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस से पूछा, ‘किसी ने उनका नया फोन देखा है क्या?’ इस पर फैंस ने कई मजेदार कमेंट्स किए। विराट कोहली ने मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक ट्वीट किया। इसमें लिखा था, ‘नया फोन खोने का दर्द ही अलग है। वो भी तब जब आपने उसे अनबॉक्स तक न किया हो। क्या किसी ने उसे देखा है?’ विराट के इतना ट्वीट करते ही फुड डिलीवरी ऐप जोमेटो से लेकर फैंस ने भी मजेदार कमेंट्स किए। विराट के ट्वीट पर फूड डिलीवरी ऐप जोमेटो ने रिप्लाई किया। जोमेटो ने लिखा, ‘अगर आप को ठीक लगे तो भाभी (अनुष्का शर्मा) के फोन से आईसक्रीम ऑर्डर कर दें।’ वहीं, एक फैन ने लिखा- शानदार, अच्छा है। अब आपकी 75वीं इंटरनेशनल सेंचुरी देखना है।