काेलकाता में 2 डिग्री तक बढ़ा तापमान

Fallback Image

क्रिसमस पर 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कोलकाता में एक बार फिर तापमान बढ़ा है, लेकिन सुबह व रात के समय हल्की ठण्ड जारी है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि जल्द ही कोलकाता का तापमान गिर सकता है। हालांकि सोमवार को महानगर का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि तापमान बढ़ने पर भी ठण्ड महसूस हो रही है। सुबह के समय में शहर के विभिन्न इलाकों में हल्का कुहासा भी देखा जा रहा है और भोर के समय में अधिक ठण्ड महसूस हो रही है। सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं गत रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि सोमवार को 2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 2 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि बंगाेपसागर में चक्रवात के कारण उत्तरी हवाओं के राज्य में प्रवेश में सामयिक बाधा आ रही है। इस कारण ही तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गयी है। हालांकि आज यानी मंगलवार से पुनः तापमान में गिरावट हो सकती है। इधर, मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 25 दिसम्बर यानी क्रिसमस के दिन भी तापमान में कुछ वृद्धि रह सकती है। इस दिन न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

मुनाफावसूली के चलते Share Market में गिरावट, Sensex 609 अंक गिरा

नई दिल्ली: शेयर बाजार में 5 दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार(26 अप्रैल) को अंतिम आगे पढ़ें »

ऊपर