Kolkata : खास कोलकाता में मर्डर, क्वेस्ट मॉल के पीछे … | Sanmarg

Kolkata : खास कोलकाता में मर्डर, क्वेस्ट मॉल के पीछे …

कोलकाता : खास कोलकाता में युवक की हत्या की गई है। युवक का शव क्वेस्ट मॉल के पीछे स्थित घर से बरामद किया गया। रेस्क्यू के दौरान युवक का शरीर खून से लथपथ था। चोट के भी निशान हैं। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि युवक की हत्या की गयी है। मारे गए युवक का नाम समसेर अली है। खबर है कि 38 साल का ये शख्स कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़ा है। वह क्वेस्ट मॉल के पीछे रहता था। शुक्रवार को उसका शव वहां से बरामद किया गया। रेस्क्यू के वक्त उसका शरीर खून से लथपथ था। कई निशान भी हैं।
सूचना मिलने के बाद कोलकाता पुलिस की होमिसाइड शाखा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक ने आत्महत्या की या हत्या, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, घाव के निशान देखकर प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसकी हत्या किसने की। जांचकर्ता घटना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों से बात कर रहे हैं। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

Visited 116 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर