गंगासागर जा रहे साधुओं की पिटाई पर बवाल | Sanmarg

गंगासागर जा रहे साधुओं की पिटाई पर बवाल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित काशीपुर में 3 साधुओं की पिटाई पर राजनीतिक जंग छिड़ गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने इसे लेकर राज्य की तृणमूल सरकार पर जोरदार हमला बोला है। वहीं तृणमूल भी इस मुद्दे को लेकर अपने बचाव में आयी और भाजपा पर इसे लेकर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘विपक्ष के नेताओं को भगवा रंग से कोई समस्या है।

भगवा रंग देखते ही वे मारने दौड़ते हैं। ऐसे समय में जब पूरा देश राम भक्ति में लगा है, ऐसे समय में भी भगवा रंग को देखते ही विपक्ष को समस्या हो रही है।’ साधुओं की पिटाई के मुद्दे पर हमला बोलते हुए केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने तुष्टीकरण का बीज बोया है। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘यहां कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिये गये हैं।

’ इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘पुरुलिया में गंगासागर जाने वाले साधुओं के कपड़े फाड़कर उन्हें टीएमसी समर्थित अपराधियों द्वारा पीटा गया। यह पालघर की घटना को याद दिलाती है। भाजपा के हमलों का जवाब देते हुए तृणमूल की ओर से राज्य की मंत्री डॉ. शशि पांजा ने कहा, ‘भाजपा गंदी राजनीति कर रही है और इसे सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। भाजपा शासित राज्यों में कानून की स्थिति देखी जानी चाहिये।’

Visited 54 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर