अर्जुन सिंह को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा | Sanmarg

अर्जुन सिंह को मिली जेड कैटेगरी की सुरक्षा

Fallback Image

नैहाटी में जेड कैटेगरी सिक्योरिटी के साथ दिखे भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह
नैहाटी : मंगलवार को भाटपाड़ा पालिका के 10 नंबर वार्ड रामनगर कॉलोनी में गोलीबारी के दूसरे दिन ही बैरकपुर के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। उन्हें केंद्र की ओर से जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। इसके तहत अब हमेशा वे 6 केंद्रीय बल के जवानों के सुरक्षा के घेरे में रहेंगे, अब तक उन्हें राज्य पुलिस की ओर से सुरक्षा दी जा रही थी हालांकि उनके भाजपा में शामिल होने के बाद अब उन्हें केंद्र की सुरक्षा उपलब्ध करवा दी गयी है। इस मामले में भाजपा उम्मीदवार ने कहा ​कि उन्हें पहले भी यह सुरक्षा मिली थी और फिर मिल गयी है। अर्जुन सिंह ने टिकट मिलने के साथ ही दावा किया था कि वे गत बार की तरह ही इस बार भी नैहाटी में भारी मतों से तृणमूल को हरायेंगे जिसके तहत इसदिन नैहाटी के गौरीपुर में शुरुआत कर दी गयी। यहां कलेवर में सजे सिंह भवन भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह व बैरकपुर जिला भाजपा संगठन अध्यक्ष मनोज बनर्जी ने उद्घाटन किया। मौके पर अर्जुन सिंह ने कहा ​कि बैरकपुर में गुंडागर्दी के खिलाफ लोग वोट देंगे। यहां जनता, व्यवसायी, आम लोग तृणमूल के गुंडों के खौफ को और बर्दाश्त नहीं करेगी। नैहाटी, बीजुपर में जैसे व्यवसायियों को वसूली के लिए सरेआम पीटा जा रहा है यह और नहीं चलेगा। वहीं इसदिन उन्होंने फिर एक बार पुलिस प्रशासन पर भी धावा बोलते हुए कहा कि गुडों को वर्दी का डर नहीं है यही कारण है कि संदेशखाली से ही गुंडाराज के विरुद्ध आवाज उठनी शुरु हो गयी है। मनोज बनर्जी ने कहा कि बैरकपुर लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में हमारा चुनावी कार्यालय होगा। लोगों की जो प्रतिक्रिया हमें मिल रही है उससे यह साफ है कि लोग भाजपा के साथ हैं।

 

Visited 32 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर