अंग्रेजी में लिखा था दुकान का नाम, महिला ने यूं बदला | Sanmarg

अंग्रेजी में लिखा था दुकान का नाम, महिला ने यूं बदला

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर कई तरह के मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। हाल ही में एक महिला का वीडियो लोगों को काफी हंसा रहा है। इस वीडियो में महिला अंग्रेजी में लिखे दुकान के नाम को पढ़ती नजर आई। उसने नाम इतने प्यार से लिया कि सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। वायरल होते वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला ने अंग्रेजी में लिखे दुकान का ऐसा नाम पढ़ा कि उसके पति सहित सबकी हंसी निकल गई। सबसे मजेदार बात ये रही कि जब महिला ने खुद भी सही नाम जाना तो वो भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाई। लोग बार-बार ये मजेदार वीडियो देख रहे हैं।

पति ने पूछा नाम
इस वायरल वीडियो में महिला को सड़क के एक तरफ खड़ा देखा जा सकता है। वीडियो में उससे उसका पति रोड के दूसरी तरफ बने एक दुकान का नाम पढ़ने को कहता है। महिला बहुत भोलेपन से दुकान का नाम पढ़ती है, लेकिन इसे सुनने के बाद उसके पति की हंसी छूट जाती है। महिला इतनी भोली है कि तब भी वो वही गलत नाम दोहराती रहती है। लोगों को महिला का यही भोलापन पसंद आ रहा है।

एंटीक स्टोर का नाम बिगाड़ा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shiva Madhu (@shivamadhu_)

दरअसल, दुकान का नाम एंटीक इण्डिया था। एंटीक यानी यूनिक और स्पेशल, लेकिन महिला ने इसे आंटी की इंडिया पढ़ा।वो इतने कॉन्फिडेंस से ये नाम पढ़ रही थी कि सबको हंसी आ गई। उसके पति ने ये मोमेंट रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया। लोगों ने इसपर जमकर कमेंट किये। लोगों को महिला की मासूमियत भा गई।वीडियो में जब महिला को खुद सही नाम पता चला तो वो भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

 

Visited 235 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर