Bihar: 60 साल की उम्र में बिहार के नेताजी बने दूल्हा | Sanmarg

Bihar: 60 साल की उम्र में बिहार के नेताजी बने दूल्हा

पटना: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं। बिहार से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां लोकसभा का टिकट पाने के लिए कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने 60 साल की उम्र में शादी रचा ली है। आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में आपराधिक चेहरे काफी लंबे समय से जुड़े रहे हैं।

60 साल की उम्र में रचाई शादी

बिहार के कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने 55 साल की उम्र में दिल्ली की एक महिला से कल मंगलवार को आनन-फानन मे शादी कर ली है। अशोक महतो की शादी का मकसद मुंगेर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना बताया जा रहा है। बता दें कि इस सीट से अभी JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सांसद हैं। शादी करने के लिए अशोक महतो कल 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना के जगदंबा स्थान के मंदिर में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब मामला: हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, केजरीवाल के वकील से भी पूछे सवाल

जानें अशोक महतो की पत्नी के बारे में

कुख्यात बाहुबली अशोक महतो ने जिस महिला से शादी की है उसका नाम कुमारी अनिता है। वह 46 साल की है और दिल्ली के आरके पुरम की रहने वाली है। मंगलवार को पटना जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के करौटा में मां जगदंबा स्थान मंदिर में शादी हुई है। अशोक महतो की शादी में परिवार के लोगों के साथ-साथ कई समर्थक भी शामिल हुए थे।

RJD से टिकट की आस

अशोक महतो बिहार की मुंगेर सीट से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि,  नवादा के पकरीबरावां के रहने वाले अशोक महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। ऐसी स्थिति में अगर टिकट न मिले तो वह पत्नी को मैदान मे उतारने की सोच रहे हैं। अशोक का अभी सिर्फ इतना ही कहना है कि लालू यादव जब नाम का एलान कर देंगे तब बाकी चीजों की जानकारी दी जाएगी।

Visited 100 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर