पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन | Sanmarg

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार शाम आखिरी सांस ली। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 95 साल के प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

जून 2022 को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। कुछ समय बाद उन्हें छुट्‌टी तो मिल गई, लेकिन सितंबर 2022 को उन्हें फिर सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें PGI में भर्ती कराया गया था।

Visited 108 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर