नई दिल्ली: संसद की सुरक्षा में करीब 20 साल बाद फिर से बड़ी चूक हुई। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे। जिससे वहां मौजूद सांसदों में हड़कंप मच गया। इसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक युवक अचानक पीछे से सांसदों के बीच कूदता है और कुर्सियों के ऊपर से छलांग लगाता हुआ आगे बढ़ता है। इस दौरान वो अपने जूते से कुछ निकालने की कोशिश करता है। सदन में मौजूद सांसद उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन वो उनसे बचने की कोशिश करता है। इस बीच वो कुछ भारी सी चीज सदन में फेंकता है जिससे पीले रंग का धुआं निकलता है। इसके बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच जाती है। सांसदों ने इस युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। देखिए वीडियो…
कौन है गिरफ्तार किए दोनों युवक ?
बता दें कि सदन में दर्शक दीर्घा में कूदने वाले दोनों युवक का नाम सागर और मनोरंजन है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सागर शर्मा यूपी के लखनऊ का रहने वाला है। वह BJP सांसद प्रताप सिम्हा के विजिटर पास पर आया था। जबकि दूसरा युवक मनोरंजन गौड़ा है। वह इंजीनियर है और मैसूर का रहने वाला है।