यहां Google Map भटका देता है रास्ता, स्थानीय लोगों ने लगाया अनोखा साइनबोर्ड

कोलकाता: वर्तमान समय में लोग लंबी दूरी के लिए गूगल मैप का सहारा लेते हैं। ऐसे में कभी गूगल मैप रास्ता गलत बता दे तो हादसा भी हो सकता है। गूगल पर दिखाया जाने वाला रास्ता कभी-कभी बहुत कनफ्यूज करता है, जिस कारण लोग गलत रास्ता ले लेते हैं और भटक जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कोडगु जिले में देखने को मिला। वहां जाने वाले लोग गलत रास्ता समझकर दूसरे रास्ते पर चले जाते थे। इस चीज से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने एक तरकीब निकाली ताकि आगे से लोगों भटकना ना पड़े। उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर कर्नाटक के कोडागु जिले का बताया जा रहा है।

गूगल गलत है!

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें लोगों को सतर्क किया जा रहा है। बोर्ड पर लिखा है कि, ‘गूगल गलत है। यह सड़क क्लब महिंद्रा नहीं जाती है।’ फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @KodaguConnect नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अकाउंट यूजर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘यह कोडगु में कहीं का है।’ बता दें कि कोडगु, कर्नाटक राज्य का एक जिला है।

 

 

फोटो  देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आजकल गूगल आंटी अधिकतर गलत होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- गूगल मैप एक फ्री सर्विस है। आपको अगर पसंद नहीं है तो आप इसका इस्तेमाल बंद कर सकते हैं। कुछ गलतियां इतना बड़ा मुद्दा नहीं होनी चाहिए।

 

Visited 52 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

EPFO से 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपए, बदल गया नियम

नई दिल्ली: EPFO अपने नियमों में फिर एक बदलाव हुआ है। इसके तहत मेंबर्स के अकाउंट में तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए आ आगे पढ़ें »

ऊपर