नहीं रहे फेमस शेफ इम्तियाज कुरैशी, 2016 में पद्मश्री से हुए थे सम्मानित | Sanmarg

नहीं रहे फेमस शेफ इम्तियाज कुरैशी, 2016 में पद्मश्री से हुए थे सम्मानित

नई दिल्ली: प्रसिद्ध शेफ इम्तियाज कुरैशी का शुक्रवार(16 फरवरी) 93 साल की उम्र में निधन हो गया। इनका जन्म साल 1931 में लखनऊ में एक शेफ परिवार में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के बुखारा और दम पुख्त जैसे विश्व-प्रसिद्ध ब्रांड बनाए। केंद्र सरकार ने साल 2016 में उन्हें इस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया।

शेफ कुणाल कपूर ने दी जानकारी

कुरैशी को निधन की खबर शेफ कुणाल कपूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर शेयर की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बहुत दुख और भारी मन के साथ मुझे आपको पद्म श्री शेफ इम्तियाज कुरैशी के निधन की दिल दहला देने वाली खबर बताते हुए दुख हो रहा है, जो आज सुबह ही इस दुनिया को सदा के लिए अलविदा कह गए। वहीं, उनके निधन पर शेफ रणवीर बराड़ ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

Visited 74 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर