![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_lossy,ret_img/https://sanmarg.in/wp-content/uploads/2024/02/Ind-vs-ENG-test-match.webp)
नई दिल्ली: राजकोट टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान के साथ 196 रन बनाए। उसने 322 रनों की बढ़त बना ली है। यशस्वी ने शानदार शतक जड़ा। शुभमन गिल 65 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि दूसरे ओर कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नाबाद हैं। शतक बनाने के बाद रिटायर हर्ट हो गए। उनके पीठ में दर्द की वजह से उन्हें रिटायर हर्ट लेना पड़ा। उन्होंने 133 गेंदों पर 104 रन बनाए। वहीं, रजत पाटीदार जीरो पर आउट हुए। इससे पहले रोहित शर्मा 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इंग्लैंड के लिए जो रूट और टॉम हार्टली ने एक-एक विकेट लिया। राजकोट टेस्ट में अब दो दिन शेष हैं। भारत के पास अभी 8 विकेट हैं। उसने 300 से ज्यादा रनों की बढ़त भी बना ली है। जो इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
अश्विन टेस्ट मैच से बाहर
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक मेडिकल इमर्जेंसी की वजह से तीसरे टेस्ट से हट गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में दूसरे दिन बेहतरीन गेंदबाजी की थी और एक विकेट भी हासिल किया था। उनसे तीसरे दिन भारतीय टीम को बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन अब उनके बाहर होते ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। इस बारे में BCCI ने जानकारी दी है।