फिल्म डायरेक्टर कुमार साहनी का निधन, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | Sanmarg

फिल्म डायरेक्टर कुमार साहनी का निधन, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

कोलकाता: फिल्म निर्माता कुमार साहनी का निधन हो गया। कोलकाता के ढकुरिया स्थित अस्पताल में रविवार(25 फरवरी) को उन्होंने अंतिम सांस ली। 83 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है। उनके करीबी दोस्त अभिनेता मीता वशिष्ठ ने जानकारी दी कि साहनी लंबे समय से बीमार थे और उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी। उनका निधन शनिवार रात करीब 11 बजे  इलाज के दौरान एक अस्पताल में हुआ।  

फिल्म इंडस्ट्री में कुमार साहनी का योगदान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए  कुमार साहनी ने कमाल का काम किया। उनकी दो बेटियां हैं। सन 1947 में देश के विभाजन के बाद साहनी का परिवार मुंबई आ गया था। उन्होंने माया दर्पण, चार अध्याय और कस्बा जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने 1972 में माया दर्पण से शुरू किया था। हिंदी लेखक निर्मल वर्मा की लघु कहानी पर आधारित यह फिल्म अपने प्रेमी और अपने पिता के सम्मान की रक्षा करने वाली एक महिला पर बेस्ड थी।

मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  

‘माया दर्पण’ फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके अलावा कुमार साहनी ने 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने 1973 में ‘माया दर्पण’, 1990 में ‘ख्याल गाथा’ और 1991 में ‘कस्बा’ फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल किया था। कुमार साहनी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने शानदार काम की वजह से वह हमेशा याद किए जाएंगे।

Visited 93 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर