Rakhi Sawant: राखी सावंत अस्पताल में हुईं भर्ती, जानिए क्या है मामला | Sanmarg

Rakhi Sawant: राखी सावंत अस्पताल में हुईं भर्ती, जानिए क्या है मामला

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राखी सावंत दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। ऐसे में अस्पताल से उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: Solar Storm: सूरज पर आया सौर्य तूफान, ISRO के Aditya-L1 ने कैप्चर की तस्वीरें

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी सावंत की हालत है गंभीर
राखी सावंत की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि उन्हें होश नहीं है या फिर वो गहरी नींद में हैं। तस्वीरों में नर्स उनका बीपी टेस्ट करती दिख रही हैं। पीछे एक बड़ी ECG मशीन भी लगी हुई है। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें दिल में गंभीर समस्या है। अब एक्ट्रेस को क्या मर्ज हुआ है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राखी सावंत इससे पहले भी कई बार भर्ती हो चुकी हैं। कुछ वक्त पहले भी उन्होंने बताया था कि उनके पेट में एक गांठ थी जिसका ऑप्रेशन किया गया था। ये ऑपरेशन 4 घंटे तक चला। ये गांठ ठीक यूट्रस के ऊपर ही थी। इसकी वजह से राखी सावंत को काफी दर्द से जूझना पड़ा था।

 

Visited 185 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर