अर्जुन कपूर की पोस्ट ने मचा दी सनसनी, फैंस को मिला ब्रेकअप का हिंट

मुंबई : बॉलीवुड के चहीते कपल अर्जुन कपूर और मलाइका मरोड़ा के बीच 12 साल की ऐज गैप डिफरेंस हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार तो उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। अब हाल ही में अर्जुन कपूर की पोस्ट सामने आने के बाद दोनों के ब्रेकअप को लेकर फिर से चर्चा होने लगी है। इस तरह की खबरों पर अब उनके एक करीबी ने सच्चाई बताई है। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर लोगों को सामने अपना प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। दोनों कहीं भी एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका छोड़ते भी नहीं हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में अब सामने आई अर्जुन कपूर की तस्वीरों ने तो सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया है। एक्टर ने अपनी लेटेस्ट सोलो वेकेशन की तस्वीरें फैंस अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा को न देखकर उनके फैंस एक बार फिर से उनके ब्रेकअप का अंदाजा लगाने लगे हैं।

ये है ब्रेकअप की खबरों का सच्चाई

अर्जुन कपूर ने अपनी जो सोलो फोटो शेयर की है उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है जो लोगों को इस बात पर सोचने पर मजबूर कर रहा है कि दोनों अलग हो चुके हैं, एक्टर ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘जिंदगी छोटी है, वीकेंड्स लंबा बनाएं।’ सामने आई फोटो में एक्टर लैपटॉप के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं इस फोटो में वह पूल में खड़े हैं। दूसरी फोटो में वह बैठे हैं और फोन पर किसी से बात कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर्स ने उनसे ये तक पूछा है कि भाई आखिर मलाइका उनके साथ क्यों नहीं हैं वे कहां है, तो कई ने उनके ब्रेकअप को लेकर भी कमेंट किए हैं।

गॉसिप पर नहीं दे रहे ध्यान
सूत्रों ने बताया है कि, ‘अर्जुन और मलाइका इन अफवाहों पर रिएक्ट करना जरूरी नहीं समझते। वह इस तरह के चर्चाओं पर हंस रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह लोग ऐसा कैसे सोच लेते हैं और इस तरह की सुर्खियों पर क्या रिएक्ट करना चाहिए। लोग बहुत जल्दी जजमेंटल हो जाते हैं। उन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर इस तरह की गॉसिप पर कोई रिएक्ट ना करने का फैसला किया है।’

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दो-दिवसीय दौरे पर PM मोदी इस दिन आएंगे पश्चिम बंगाल….

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार से पश्चिम बंगाल के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भारतीय आगे पढ़ें »

ऊपर