बारुईपुर में भाजपा के दो कर्मियों से मारपीट का आरोप

दक्षिण 24 परगना : बारुईपुर थानांतर्गत नवग्राम इलाके में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की बुरी तरह पिटाई कर मिर्ची का पाउडर शरीर पर फेंकने का आरोप है। दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम उत्तम नस्कर और अरूप नस्कर हैं। इस घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना है। दोनों गत विधानसभा चुनाव के बाद से ही अपने घर से बाहर थे। मिली जानकारी के अनुसार जयनगर देवानगंज बाजार में दोनों चाय की दुकान में बैठे थे। आरोप है कि तृणमूल आश्र‌ित गुंडे दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं को उठाकर बारुईपुर नवग्राम ले आये। इसके बाद दोनों की बुरी तरह प‌िटाई की, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गयी। लोगों द्वारा सूचना मिलने पर बारुईपुर थाने की पुलिस ने दोनों का उद्धार कर बारुईपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दोनों का उपचार जारी है। बारुईपुर पूर्व विधानसभा तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष श्यामसुंदर चक्रवर्ती ने कहा कि दोनों तृणमूल कर्मियों पर हमला करने गये थे। इस कारण स्थानीय लोगों ने दोनों की पकड़ कर पिटाई कर दी। बारुईपुर भाजपा सांगठनिक जिला अध्यक्ष उत्तम कर ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अभियुक्ताें को गिरफ्तार नहीं करने पर तेज आंदोलन किया जाएगा।

Visited 17 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजली ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, परिवार संग किया गृह प्रवेश

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो लॉक अप फेमस अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया आगे पढ़ें »

चीनी निमोनिया की हुई दिल्ली में एंट्री ? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा…

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीते हुए अभी कुछ ही समय हुए है। इस बीच चीन में फिर एक बार रहस्यमयी निमोनिया बीमारी फैल रही आगे पढ़ें »

ऊपर