बर्थ डे पार्टी में किशोरी से दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

हुगली : चुुुंचुड़ा थानांतर्गत बस स्टैंड के पास बर्थ डे पार्टी में एक किशोरी को बुलाकर उससे दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने होटल मैनेजर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम देवप्र‌िय विश्वास उर्फ घंटाई, सौमदीप पात्र, देवराज दास, निवारण बाला और गौरांग विश्वास हैं। देवप्र‌िय विश्वास मुख्य अभियुक्त है। गौरांग विश्वास होटल का मैनेजर है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देवप्र‌िय ने 15 वर्षीया किशोरी के घर पर जाकर बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। किशोरी आमंत्रण के तहत चुुंचुड़ा बस स्टैंड स्थ‌ित होटल में गई, जहां पर देवप्र‌िय विश्वास और उसके तीन दोस्तों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशाेरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने चुंचुड़ा थाने में अपहरण का मामला दर्ज की। पुलिस जांच के बाद किशोरी को होटल से उद्धार किया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित पांच लोगों को गिरफ्तार‌ किया। अभ‌ियुक्तों को चुुंचुड़ा अदालत में पेश करने पर न्यायाधीश ने अभियुक्ताें की जमानत याचिका को खारिज कर 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दिल्ली LG की सिफारिश- केजरीवाल की NIA जांच हो

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है। उन्होंने कहा है कि आगे पढ़ें »

ऊपर