गिरे गैस व तेल के भाव, बढ़े रोजगार, टैक्स में मिले छूट

बजट से जनता की काफी उम्मीदें
महंगाई को काबू में लाने की हो घोषणा
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : केंद्रीय बजट पर हर वर्ग की उम्मीद टिकी हुई है। इस बार भी बजट से आम से लेकर खास लोगों को काफी आशाएं हैं। खासकर मध्यम वर्गीय लोग बजट पर टकटकी लगाए हुए हैं। लोगों को उम्मीद है कि इस बार उन्हें सरकार की तरफ से थोड़ी राहत जरूरी मिलेगी। अलग – अलग वर्ग की अलग – अलग उम्मीदें भी हैं। एक वर्ग जहां टैक्स में राहत की उम्मीद कर रहा है तो वहीं महिलाएं महंगाई पर लगाम लगे इसकी आशा आज के बजट से कर रही हैं। वहीं स्टूडेंट्स भी चाहते हैं कि रोजगार की संभावनाएं बढ़ें। खासकर के कोविड काल के बाद रोजगार के अवसर बढ़ने की काफी जरूरत है। आम बजट पर लोग क्या सोचते हैं, क्या उम्मीदें हैं, पेश हैं उनसे बातचीत के मुख्य अंश –
टैक्स में मिले राहत – सोमा सिंह
एक प्राइवेट फॉर्म में काम करने वाली सोमा सिंह को उम्मीद है कि शायद बजट में उन जैसे टैक्स पेयर के लिए आज कुछ राहत भरी खबर मिले। टैक्स स्लैब रेट बढ़त की वे उम्मीद करती हैं। इतने निर्माण कार्य हो रहे हैं, खर्च भी हो रहे हैं। कहीं न कहीं आम जनता का पैसा ही जा रहा है। 6 सालों में चीजों के दाम डबल हुए पर इनकम डबल नहीं हुआ। उम्मीद है कि टैक्स में राहत मिले।
रसोई गैस के दाम में कमी आये – निश्क्रुती
कामकाजी महिला होने के साथ ही घर भी चलाती हैं निश्क्रुती महंती। उनका कहना है कि गैस के दाम को कम करने पर सरकार काे जरूर सोचना चाहिए। उम्मीद करते हैं कि गैस के दामों में आज कुछ राहत की घोषणा हो सकती है। वहीं खाद्य तेल के भाव भी काफी बढ़ते जा रहे हैं। आज के बजट से महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं।
रोजगार के अवसर बढ़े – सोनी गुप्ता
ग्रेजुएट सोनी गुप्ता फिलहाल बेहतर रोजगार की तलाश में हैं। उसने कहा हमें भी आज की बजट से उम्मीदें हैं कि हमारे लिए भी घोषणाएं हों। नौकरियों के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा हों। वहीं गुंजा कुमारी का कहना है कि बजट का असर सबसे ज्यादा मध्यम वर्गीय परिवार पर पड़ता है। देखते हैं कि आज क्या होता है।
जो होगा वह ठीक ही होगा – आकाश
सालों से अपनी दुकान चलाने वाले आकाश पोद्दार को बजट से काेई उम्मीद नहीं है। उसने कहा कि जो होगा वह ठीक होगा। पहले भी बजट से उन्हें कोई अंतर नहीं पड़ा है। फर्क पड़ता है तो सबसे उपर वाले लोगों को। सरकार वही करेगी जो उसे करना है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दीपक की हुई आरती

नई दिल्ली : गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। आगे पढ़ें »

ऊपर