Gangasagar Mela 2024 : गंगासागर में आज पुण्य स्नान, अब तक 65 लाख से अधिक लगा चुके हैं डुबकी

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सन्मार्ग संवाददाता
गंगासागर : गंगसागर में इस बार रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगासागर में आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु पुण्य स्नान करेंगे। हालांकि रविवार की रात से ही यह पुण्य स्नान शुरू हो चुका और आज पूरे समय तक चलेगा। अब तक 65 लाख से अधिक लोगों ने डुबकी लगायी है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किये गये हैं। राज्य के ऊर्जा और खेल विभाग के मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि आठ से रविवार की दोपहर तक 65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गंगासागर में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर यह संख्या बढ़ने की संभावना है। वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति पर गंगासागर मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। 14,000 पुलिसकर्मी तैनात करने के साथ 45 निगरानी टावर बनाए गए हैं और 1,100 से अधिक सीसीटीवी लगाए गए हैं। तीर्थयात्रियों को सागरद्वीप तक पहुंचाया जा रहा है, जबकि मुरीगंगा नदी पर 300 ‘फॉग लाइट’ लगाई गई हैं। मंत्री ने कुंभ मेले की तरह गंगासागर मेले को भी राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने की राज्य सरकार की मांग दोहराई। मंत्री ने कहा कि ‘अकेले राज्य सरकार के लिए वार्षिक मेले के आयोजन का भारी खर्च वहन करना बहुत मुश्किल है। बेहतर संचार के परिणाम स्वरूप श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने के कारण इस वर्ष मेले के दौरान 265 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।’ मंत्री ने कहा कि मेले में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त अब तक कुल 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 7 मरीजों को एयर एम्बुलेंस द्वारा कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। मकर संक्रांति पर ‘पुण्य स्नान’ का शुभ मुहूर्त रविवार देर रात 12:13 बजे शुरू होकर 24 घंटों तक जारी रहेगा। अधिकांश श्रद्धालु इस समय का पालन करते हुए पवित्र स्नान करेंगे।

 

Visited 137 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

EPFO से 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपए, बदल गया नियम

नई दिल्ली: EPFO अपने नियमों में फिर एक बदलाव हुआ है। इसके तहत मेंबर्स के अकाउंट में तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए आ आगे पढ़ें »

ऊपर