Kolkata में सफर करने के लिये अब …

ऑटो और टोटो बढ़े बंगाल में, कॉमर्शियल वाहन घटे
फाडा ने रिलीज किया जून 2023 का आंकड़ा
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : द फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसो​सिएशन (फाडा) की ओर से सोमवार काे पश्चिम बंगाल के लिये जून 2023 का ह्वीकल रिटेल डाटा रिलीज किया गया। आंकड़ाें से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में ऑटो और टोटो की संख्या बढ़ी है जबकि कॉमर्शियल वाहनों की संख्या कम हुई। इन आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए फाडा पश्चिम बंगाल के चेयरपर्सन सोहम मिश्रा ने कहा, ‘पैन इंडिया औद्योगिक विकास की तुलना में पश्चिम बंगाल में 4ह्वीलर पैसेंजर ह्वीकल और 2ह्वीलर के लिये लगभग फ्लैट रिटेल बिक्री देखी गयी। पैन इंडिया की तुलना में बंगाल में कॉमर्शियल ह्वीकल उद्योग में 22% की गिरावट दर्ज की गयी। हाल में संपन्न पंचायत चुनाव इसका कारण है क्योंकि इस कारण ग्रामीण मार्केट में व्यवसाय रुक गया था। ट्रैक्टर के क्षेत्र में भी पंचायत चुनाव और किसानों द्वारा कम खरीदारी किये जाने के कारण गिरावट आयी है।’
3ह्वीलर की संख्या इतनी बढ़ी
फाडा की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि राज्य में 3ह्वीलर की संख्या 63.11% बढ़ी है। जून 2022 में 534 थ्री ह्वीलर की बिक्री हुई थी जबकि जून 2023 में यह संख्या 871 है। पूरे देश की बात करें तो जून 2022 में देश में 49,299 थ्री ह्वीलर बिके थे जबकि जून 2023 में 86,511 थ्री ह्वीलर बिके हैं। राज्य में ना केवल जिलों में बल्कि महानगर में भी ऑटो और टोटो की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। विशेषकर टोटो का रजिस्ट्रेशन फिलहाल नहीं किया जाता है, इस कारण इनकी संख्या धड़ल्ले से बढ़ रही है।
अन्य वाहनों की बिक्री में आयी गिरावट
अन्य वाहनों की बिक्री में जून 2022 की तुलना में जून 2023 में गिरावट दर्ज की गयी। 2ह्वीलर के मामले में सालाना 4.46% की गिरावट देखी गयी जबकि कॉमर्शियल ह्वीकल की बिक्री में 22.52% की गिरावट हुई। पैसेंजर ह्वीकल में 0.23% की मामूली गिरावट आयी है जबकि ट्रैक्टर के मामले में 13.50% की गिरावट दर्ज की गयी।

Visited 303 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

EPFO से 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपए, बदल गया नियम

नई दिल्ली: EPFO अपने नियमों में फिर एक बदलाव हुआ है। इसके तहत मेंबर्स के अकाउंट में तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए आ आगे पढ़ें »

ऊपर