
दक्षिण 24 परगना : बारुईपुर थाना क्षेत्र के चंपाहाटी हराल इलाके में अवैध रूप से पटाखा बनाने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बारुईपुर पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पाकर शनिवार की रात चंपाहाटी हाराल इलाके के अवैध पटाखा कारखाने में छापामारी अभियान चलाया गया। इस मौके पर कारखाना मालिक सहित दो श्रमिकों को गिरफ्तार किया गया। बारुईपुर एसडीपीओ आतिश विश्वास और बरुईपुर थाने के आईसी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने पटाखा बनाने की कच्चे सामग्री जब्त किए हैं। इसका बाजार मूल्य लाखों रुपए बताए जा रहे हैं। पुलिस अवैध पटाखा कारखाने को सील कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आने वाले दिनों में अवैध पटाखा कारखानों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।