Gita Jayanti 2023: गीता जयंती आज, जानें इस दिन का महत्व

नई दिल्ली: आज देशभर में गीता जयंती मनाया जा रहा है। यह मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। सनातन धर्म में श्रीमद्भगवत गीता का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि इसमें लिखा हुआ एक-एक शब्द भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कहा गया है। पंचांग के अनुसार आज यानि 22 दिसंबर को गीता जयंती का पर्व मनाया जा रहा है और यह दुनिया में एकलौता ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया जाता है और कहते हैं कि इससे भगवान खुश होकर अपना आशीर्वाद देते हैं। गीता जयंती के दिन गीता पढ़ना या सुनना भी शुभ माना जाता है।

गीता जयंती का महत्व

धर्म ग्रंथों के अनुसार महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे। युद्ध शुरू होने पर अर्जुन ने देखा कि उनके सामने कौरवों की ओर से सभी भाई, गुरु द्रोणाचार्य, पितामह भीष्म समेत सभी सगे संबंधी हैं। जिन्हें देखकर अर्जुन सोच में पड़ गए कि आखिरी अपनों पर किस तरह शस्त्र चलाएंगे। उस समय भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपने विराट रूप के दर्शन दिए और बताया कि मनुष्य का अधिकार केवल कर्म करना है। हार, जीत, जीवन, मृत्यु, दुख, शोक, खुशी आदि किसी चीज पर उसका कोई वश नहीं है। आत्मा अमर है और केवल शरीद नश्वर है। इसलिए गीता जयंती का विशेष महत्व माना गया है और इसमें जीवन का सार दिया गया है जो कि मनुष्य को अंधकार से ज्ञान की ओर ले जाता है।

Visited 63 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Kolkata News : किशोरी का अपहरण किया फिर …

कोलकाता : महानगर में किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है । घटना मोचीपाड़ा थाना आगे पढ़ें »

वोट देने के बाद इस बात पर बुरी तरह भड़के धर्मेंद्र, उखड़ते हुए दिया जवाब

TMC on Central Force : हावड़ा के बाद अब हुगली में फोर्स पर फिर लगा छेड़छाड़ का आरोप!

गजब! सड़क हादसे में दो लोगों की मौत…15 घंटे में मिल गई जमानत

ईरान के राष्ट्रपति के निधन के बाद काले रंग के कपड़े से ढकी गई कुर्सी, जानिए ऐसा क्यों हुआ

पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक हुई 73% वोटिंग

आम आदमी पार्टी को अमेरिका सहित 8 देशों से मिली फंडिंग, ED के रिपोर्ट से खुलासा

कैंसर मरीज के पेट से निकाला गया 3.5 किलो का ट्यूमर

Darjeeling : गर्मी की छुट्टी में दार्जिलिंग की ओर रुख कर रहे हैं महानगरवासी

कोलकाता से इलेक्ट्रॉनिक कचरे का ढेर कम करेगा निगम

ऊपर