कटिहार नाव हादसे में 7 लोगों की मौत: धान काटकर लौटने के दौरान पलटी थी नाव

कटिहार: कटिहार में नाव हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को 10 लोग डूबे थे, इनमें से 3 लोगों को बचा लिया गया था। कल रात तक 3 लोगों का शव बरामद हुआ था। जबकि 4 की लाश आज दोपहर 12 बजे तक मिली। सभी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना जिले के बरारी प्रखंड क्षेत्र के मरघिया स्थित गंगा नदी में घटी।

धान काट लौटने के दौरान हुआ हादसा
मरघिया गांव के लोग धान काटकर नाव से लौट रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ये सभी लोग मजदूरी करके लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बीच बरंडी नदी में नाव बेकाबू होकर पलट गई। जिसके बाद तीन लोगों को स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाला है। दूसरे दिन लापता चारों का शव बरामद कर लिया गया है। स्थानीय विधायक विजय सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दे दिया गया है। सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार को जल्द ही मुआवजा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

 

Visited 260 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

EPFO से 3 दिन में मिलेंगे 1 लाख रुपए, बदल गया नियम

नई दिल्ली: EPFO अपने नियमों में फिर एक बदलाव हुआ है। इसके तहत मेंबर्स के अकाउंट में तीन दिन के भीतर एक लाख रुपए आ आगे पढ़ें »

ऊपर