कार शोरूम में हुई गोलीबारी, कोलकाता से व्यक्ति हुआ गिरफ्तार… | Sanmarg

कार शोरूम में हुई गोलीबारी, कोलकाता से व्यक्ति हुआ गिरफ्तार…

नयी दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली में एक सेकंड-हैंड लग्जरी कार शोरूम में हुई गोलीबारी के मामले में संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया क‌ि मोहित रिधाऊ (28) को पश्चिम बंगाल और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया। इसके बाद उसे दिल्ली लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत का मूल निवासी रिधाऊ दिल्ली और राज्य में लगभग एक दर्जन आपराधिक मामलों में आरोपी है। पुलिस ने इससे पहले केतन नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था।
 
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि वह रिधाऊ नाम का व्यक्ति और एक अन्य शूटर मोटरसाइकिल पर बैठकर शोरूम गए थे। दिल्ली के तिलक नगर में स्थित एक ‘फ्यूजन कार शोरूम’ पर छह मई को दो शूटरों ने गोलीबारी की थी। दरवाजे और खिड़कियों पर गोली लगने से टूटे कांच के टुकड़ों से सात लोग घायल हो गए थे। शूटरों ने घटनास्थल पर हाथ से लिखा एक नोट भी छोड़ा था, जिसमें तीन गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदकोट और नवीन बाली के नाम शामिल थे। पुलिस ने बताया कि शोरूम के मालिक को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया और उससे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि अन्य शूटर को पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

 

Visited 55 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर