बिना धोए कितने दिन तक पहन सकते हैं जींस | Sanmarg

बिना धोए कितने दिन तक पहन सकते हैं जींस

कोलकाता : जींस सभी के लिए पसंदीदा होता हैं जींस को जितनी बार आप सोचते हैं उतनी बार धोने की जरूरत नहीं होती है। ऐसी एडवाइस दी जाती है कि जींस महीने में एक बार ही धोनी चाहिए। इससे वो साफ-सुथरे और नए दिखते रहते हैं। हाल ही में फैशन एक्सपर्ट ने बताया कि वो अपनी जींस 20 बार पहनने के बाद धोते हैं। इसके अलावा लेवाईस के सीईओ चिप बर्घ ने बताया कि उन्होंने 10 साल से अपनी पसंदीदा जींस नहीं धोयी है !

 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक जींस को कम से कम 10 बार पहनने के बाद धोना सही होता है। इससे उसका कपड़ा अच्छा रहता है और क्वालिटी और कलर भी बरक़रार रहता है। इसके अलावा कॉटन, सिल्क, लिनन और सिंथेटिक्स के कपड़ों को आप 3-4 बार पहनने के बाद आप धो सकते हैं।

जींस धोने का सही तरीका

जींस को ज्यादा धोने से इसकी चमक चली जाती है। ऐसा अक्सर उस समय होता है, जब इसे सही तरीके से धोया न जाए। अगर आप भी अपनी जींस को फेड होने से बचाना चाहते हैं, तो इसे धोने के लिए यहां दिए गए तरीके अपनाएं।

डेनिम किसे नहीं पसंद। हर किसी के वॉर्डरोब में कम से कम 2-3 डेनिम के कपड़े तो आसानी से मिल ही जाते हैं। खासतौर से युवाओं की यह फर्स्ट चॉइस है। यह एक टफ फैब्रिक होता है, इसलिए इसे धोते समय कई लोग गलती कर बैठते हैं। ऐसे में जींस का कलर और इसकी चमक फेड या हल्की हो जाती है। फिर जींस चाहे कितनी भी नई और महंगी क्यों न हो पुरानी लगने लगती है।

जींस को बार-बार धोने से यह खराब हो जाता है। इसलिए इसे महीने में एक बार या कम से कम 10 बार पहनने के बाद ही धोएं। हालांकि कुछ दाग या नजर आने वाली गंदगी लग जाने पर इसे आप धो सकते हैं। लेकिन यदि अपनी डेनिम को सालों तक नया जैसा रखना चाहते हैं, तो जितना हो सके उतना इसे कम धोएं।

डेनिम जींस को धोते समय ध्‍यान रखें ये बातें
  • अगर डेनिम में सीक्वेंस वर्क है, तो मशीन के बजाय इसे हाथ से धोना चाहिए।
  • अगर आप नई जींस को पहली बार धो रहे हैं, तो इसे हमेशा ठंडे पानी और नमक डालकर भिगोकर रखे कुछ समय बाद हाथ से धोने का प्रयास करें।
  • बहुत ज्यादा हीट डेनिम के स्ट्रेचेबल फैब्रिक को खराब कर सकती है , इसलिए एयर ड्रायर की मदद से इसे लो हीट पर सुखाएं।
  • ध्‍यान रखें कि जब तक जींस बहुत ज्यादा गंदी और बदबूदार न हो जाए, तब तक इसे धोने की जरूरत नहीं है।
  • रिप्ड डेनिम को अपने हाथों से धोएं। मशीन में वॉश करने से इसके नाजुक धागे टूट जाएंगे।
Visited 289 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर