दिन के 10 बजे खाएं ये 4 फल, नहीं होगी …

कोलकाता : फलों को डाइट का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।  ये विटामिन और मिनरल्स से भरे होते हैं और आपको कई  बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा ये हमारे शरीर के कई अंगों के लिए भी फायदेमंद हैं। पर कुछ फलों को खाने की टाइमिंग खराब होने से आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको यह समझना होगा कि सुबह खाली पेट सेब और पपीता जैसे फलों को खाना तो सही पर खट्टे और विटामिन सी से भरपूर फलों को खाना नुकसानदेह हो सकता है। इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कैसे, जानते हैं। तो, आज जानते हैं दिन के 10 बजे कौन से फल खाएं।

  • केला

केले में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना आपके पेट में एसिड बाइल जूस को बढ़ावा दे सकता है। इसकी वजह से आपको गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा ये आपके बाकी खाने के मेटाबोलिज्म को भी खराब करती है जिससे पाचनतंत्र स्लो हो जाता है और आप कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।

  • संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर है और इसमें साइट्रिक एसिड भी है। ये दोनों ही तत्व पेट के एसिड बाइल जूस को बढ़ावा देते हैं और सुबह खाली पेट इन्हें लेना एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही GERD की समस्या है उन लोगों के लिए भी ये खाली पेट नुकसानों को और बढ़ा सकता है। इसलिए, दिन के 10 बजे धूप निकलने पर संतरा खाएं।

  • अंगूर 

अंगूर, सुबह खाली पेट खाएंगे तो दिनभर पेट से परेशान रहेंगे। दरअसल, इसकी वजह से आपको बदहजमी हो सकती है या फिर पेट में इंफेक्शन भी हो सकता है। इसके अलावा अंगूर खाना एसिडिटी का कारण बन सकता है। तो, खाली पेट अंगूर न खाएं बल्कि, दिन में 10 बजे या इसके बाद इसे खाएं। इसके अलावा खांसी में इसे खाने से बचें।

  • अनानास

अनानास खाने में तो टेस्टी होता ही है बल्कि, विटामिन सी से भरपूर है। पर खाली पेट इसका सेवन पेट को अपसेट कर सकता है और आपको दिन पर एसिडिटी हो सकती है। ऐसे में इस फल को भी दिन में 10 बजे आराम से बैठकर खाएं। पर अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस फल को खाने से बचें।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Super Surya smashes for four consecutive sixes : सूर्यकुमार यादव का तूफान, ग्रीन के ओवर में 4 छक्के जड़ डाले

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे वनडे मैच में सूर्य कुमार यादव का तूफान देखने को मिला है। आगे पढ़ें »

ऊपर