शादी में नहीं मिला पापड़ हो गई मार, फूट गये तीन के सिर, देखें वीडियो

केरलः आज हम बात कर रहे हैं केरल की एक शादी की। शादी में खाना था। खाने में पापड़ था। दूल्हे के दोस्त खाना खा रहे थे। दोस्तों ने पापड़ मांगा। परोसने वाले ने मना कर दिया।मार हो गई। पापड़ के बदले झापड़ वाली राइम बनती, उससे पहले ही वहां मुक्के चल गए। तीन लोग घायल हुए। एक बुजुर्ग, दो युवा। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। ये तो खैर अलग है, लेकिन पापड़ के चक्कर में जो मारामारी हुई, उसमें 1.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

मामला राज्य के आलप्पुझा का है। 31 अगस्त को शादी थी। दोपहर में शादी की खुशी में भोज चल रहा था। बताया जा रहा है शादी में एक डिश परोसी गई। डिश का नाम साद्य था। साद्य के साथ खाया जाता है ‘पापड़म्’. यानी पापड़। खाने के दौरान दूल्हे को दोस्तों को साद्य के साथ एक्स्ट्रा पापड़ नहीं दिया गया और मार हो गई।


मारपीट में जो तीन लोग घायल हुए हैं, उनमें 74 साल के मुरलीधरन भी शामिल हैं। मुरली उस ऑडिटोरियम के मालिक हैं, जहां शादी हो रही थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि जब वो पहुंचे तो लोग एक दूसरे पर कुर्सी और टेबल भांज रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ केस किया है।

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दीपक की हुई आरती

नई दिल्ली : गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आरती ने दीपक चौहान के साथ शादी रचा ली है। आगे पढ़ें »

ऊपर