क्या विराट कोहली को सचमुच लग गई चोट ? जानिए इस तस्वीर का राज | Sanmarg

क्या विराट कोहली को सचमुच लग गई चोट ? जानिए इस तस्वीर का राज

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली विश्वकप के बाद रेस्ट पर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली एक फोटो अचानक वायरल हुई है। इस फोटो में विराट कोहली चोटिल नजर आ रहे हैं। दरअसल उनकी आंख और नाक में गहरी चोटें नजर आ रही हैं। नाक पर तो पट्टी भी बंधी हुई है। खास बात यह भी है कि विराट कोहली ने खुद इस तस्वीर को शेयर किया है।

जैसे ही विराट ने यह तस्वीर शेयर की फैंस हैरान हो गए। इस बीच किंग कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर हटा भी दी गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

 


क्या है वायरल फोटो की सच्चाई?

इस तस्वीर में नजर आ रहे विराट असल में चोटिल नहीं हुए थे। उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई थी। उनके चेहरे पर दिख रहे घांव के निशान सिर्फ मेकअप है। दरअसल विराट ने यह तस्वीर सिर्फ एक पेड पार्टनरशिप के लिए लगाई थी।

ब्रेक पर हैं विराट कोहली

वर्ल्ड कप 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद विराट कोहली इन दिनों अपनी फैमली के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। वह मैदान से पूरी तरह से दूर हैं, लेकिन इस बीच वह अपने निवेशों पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कई सारे एड भी शूट किए हैं, जिन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Visited 134 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर