Hockey5s World Cup: भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को स्विट्जरलैंड, मिस्र से भिड़ेगी | Sanmarg

Hockey5s World Cup: भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को स्विट्जरलैंड, मिस्र से भिड़ेगी

बेंगलुरु: भारतीय पुरुष हॉकी टीम कल यानी रविवार(28 जनवरी) को मस्कट में हो रहे एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप में अपना पहला मैच खेलेगी। बता दें कि भारतीय टीम पूल बी में है। भारत का पहला मैच स्विटजरलैंड के खिलाफ होगा। टीम की कमान सिमरनजीत सिंह संभाल रहे हैं। बता दें कि रविवार को ही भारतीय टीम अपना दूसरा मैच मिस्त्र के खिलाफ खेलेगी। जबकि आखिरी ग्रुप मैच में टीम सोमवार को जमैका से खेलेगी।

बुधवार को होगा फाइनल मैच

बता दें कि एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप में कुल 4 पूल है। पूल ए में नीदरलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान और पोलैंड की टीमें हैं। पूल सी में ऑस्ट्रेलिया, कीनिया, न्यूजीलैंड और त्रिनिदाद एवं टोबैगो हैं जबकि पूल डी में फीजी, मलेशिया, ओमान और अमेरिका हैं। हर पूल से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी। सेमीफाइनल भी उसी दिन होगा और फाइनल बुधवार को खेला जायेगा।

मनदीप मोर करेंगे उपकप्तानी

भारत ने 2023 पुरुष एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालिफायर के फाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट में हराया था। भारतीय टीम के कप्तान टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम में रहे सिमरनजीत सिंह हैं जबकि मनदीप मोर उपकप्तान हैं। सूरज करकेरा और प्रशांत कुमार गोलकीपर हैं। डिफेंस में मनदीप और मनजीत रहेंगे जबकि मिडफील्ड में मोहम्मद राहील मौसीन और मनिंदर सिंह जिम्मा संभालेंगे। फॉरवर्ड पंक्ति में सिमरनजीत, पवन राजभर, गुरजोत सिंह और उत्तम सिंह होंगे।

Visited 70 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर