राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व | Sanmarg

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व

कोलकाता : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौरांग जालान मिश्र के काहिरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भारत की तरफ से सिनेमा और थिएटर के लिए जूरी के सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके साथ भारत के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्रीस, मिस्र, जॉर्डन, चीन, फिलिस्तीन, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से जूरी सदस्य इसमें शामिल हैं। गौरांग जालान को सितंबर 2022 में उनकी नवीनतम फिल्म अविजात्रिक (द वांडरलस्ट ऑफ अपू) के लिए सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह फिल्म कुल मिलाकर 27 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है।
इस अनूठे अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में 41 देश भाग ले रहे हैं
7वां अव्लादना इंटरनेशनल फोरम फॉर द आर्ट्स ऑफ द गिफ्टेड, जो एचईके तत्वावधान में काम करती है। इसमें अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, संस्कृति मंत्रालय, सामाजिक एकजुटता मंत्रालय, युवा और खेल मंत्रालय, पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय, राष्ट्रीय महिला परिषद आदि के सहयोग से 22 से 29 सितंबर, 2023 को मिश्र के काहिरा में इस वार्षिक फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। कला, संगीत और फिल्मों के इस अनूठे अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में 41 देश भाग ले रहे हैं।
41 देशों ने अपनी फिल्में भेजी हैं


इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और फिल्म निर्माता गौरांग जालान ने कहा, भारत की ओर से काहिरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए जूरी के सदस्य के रूप में चुना जाना बहुत सम्मान की बात है। किसी अन्य देश में जाकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना बेहद गौरवान्वित महसूस कराता है। मिस्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में होने वाले इस विशेष फेस्टिवल फॉर द गिफ्टेड में 41 देशों ने अपनी फिल्में भेजी हैं। भारत से 4 फिल्में हैं। मिस्रवासियों को भारतीय फिल्में और भारती व्यंजन बहुत पसंद हैं। मुझे याद है कि 2015 में मेरी काहिरा की आखिरी यात्रा के दौरान शदी के महानायक बॉलीवूड के शहंशाह श्री अमिताभ बच्चन जो नील महोत्सव के लिए यहां आए थे, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उताहुल हो रहे थे। नए दौर के स्टार्स में उन्हें शाहरुख खान काफी पसंद हैं। प्राचीन सभ्यताएँ होने के कारण भारतीय और मिस्र की संस्कृति में बहुत सारी समानताएं देखी गयी हैं।
गौरांग फिल्म्स ने 15 से अधिक बच्चों की फिल्में बनाई हैं
फिल्मों के निर्माता के रूप में गौरांग अग्रवाल ने कई भारतीय भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, असमिया, उड़िया और भोजपुरी) फिल्में बॉलीवूड को दी हैं। जिनमें पुरस्कार विजेता फिल्मों का – फीचर, वृत्तचित्र और लघु का निर्माण किया गया है। गौरांग फिल्म्स ने 15 से अधिक बच्चों की फिल्में बनाई हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा और कला महोत्सव का उद्देश्य प्रतिभाशाली लोगों का समर्थन करना और एक सांस्कृतिक और कलात्मक मंच बनाना है जो स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके सामाजिक एकीकरण की प्रक्रिया को बढ़ाने के लिए उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा, कला को व्यक्त करता है।

काहिरा फिल्म महोत्सव 2023 में भारत की ओर से चुनी गई फिल्में हैं:
1. सलाम वेंकी (हिंदी) – रेवती आशा द्वारा निर्देशित
2. मोंटूर मोंटोह (असमिया) – रामेन बोराह द्वारा निर्देशित
3. डीएचएच (हिंदी/गुजराती) – मनीष सैनी द्वारा निर्देशित
4. गिद्ध -द स्केवेंजर (हिंदी) – मनीष सैनी द्वारा निर्देशित

 

Visited 222 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर