कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जहां जाती है प्रदेश बर्बाद होता है- पीएम मोदी

शेयर करे

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भोपाल की रैली में पीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जंग लगा लोहा है। वह देशहित को नहीं समझती है। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस जहां-जहां जाती है वह प्रदेश बर्बाद हो जाता है।

भोपाल में सोमवार (25 सितंबर) को पीएम मोदी ने ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास भविष्य की सोच नहीं है। वो विकास से जुड़े प्रोजेक्ट का आलोचना करती है। देश को बीसवीं शताब्दी में लेकर कांग्रेस जाना चाहती है। देश कोई भी उपलब्धि करे कांग्रेस को पसंद नहीं आता है।

मध्यप्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान कुनीति थी। कुशासन और करोड़ों का भष्टाचार था। देश की आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया।

‘मध्य प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाना लक्ष्य’

पीएम ने कहा कि एमपी में आने वाले दिनों में चुनाव होंगे। ध्यान रखना है कि विकास का रास्ता जो एमपी के लोगों ने बनाया है वह विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं। राजस्थान में कांग्रेस को मौका मिला वहां सिर्फ कांग्रेस बर्बादी लाई। मध्य प्रदेश में विकास के लिए आने वाले कुछ साल बहुत महत्वपूर्ण है। यह समय भारत को मध्य प्रदेश को विकसित मध्य प्रदेश विकसित भारत बनाने का है। कांग्रेस एक बार फिर एमपी को बीमारू बना देगी। क्या आप चाहते हैं वो एमपी का पैसा लूट लें।

कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का वादा पूरा किया ?

भोपाल में पीएम ने कहा कि बीते 9 सालों में हमने कई योजनाएं बनाईं. बीजेपी ने गरीब, महिला और शोषित वंचित एससी-एसटी को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। शोषितों को जो गारंटी मोदी ने दी है उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था, क्या कांग्रेस ने अपना यह वादा पूरा किया?

‘मध्यप्रदेश को कांग्रेस से होगा बड़ा नुकसान’

एमपी में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवाद वाली पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक का तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बता दिया। कांग्रेस की राजनीति गरीबी और अभाव में फलती-फूलती है। कांग्रेस ने देश को रोटी, कपड़ा और मकान में उलझाए। आपके बच्चों को ये मुश्किल ना झेलनी पड़े इसलिए बीजेपी सरकार लगातार काम कर रहे हैं। कांग्रेस अपनी योजना का लाभ उनको देते थे जिनसे उन्हें वोट मिलते थे।

Visited 119 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर