कोलकाता में हुआ चमत्कार, 11 साल बाद कोमा से जागी महिला | Sanmarg

कोलकाता में हुआ चमत्कार, 11 साल बाद कोमा से जागी महिला

कोलकाता: शहर में 11 साल बाद एक महिला कोमा से जाग गई। दरअसल ये महिला गुजरात के गोधरा जिले के पंचमहल की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक महिला गोधरा के सुदूर के गांव भामैया में रहने वाले अपने परिवार के साथ मिलने में कामयाब रहीं। इस महिला का नाम गीता बारिया है। वह 2013 में गायब हो गईं थीं। समय के साथ उसके परिवार ने उसकी वापसी की उम्मीद खो दी थी। हालांकि, उन्हें कोलकाता के एक मेंटल हेल्थ इंस्टीच्यूट से फोन आया, जहां वो कोमा के हालत में थीं।

मानवीय आधार पर पुलिस ने की मदद

गीता को वापस भामैया लाने के लिए पंचमहल जिला पुलिस ने कोलकाता जाने में उसके परिवार की मदद की। जहां उसके बच्चे और परिवार के बाकी लोग रहते हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण अशोदा ने एक रिपोर्ट में कहा कि परिवार एक पुलिस अधिकारी के साथ गुरुवार (15 फरवरी) को ट्रेन से कोलकाता जाएगा। जिला प्रशासन ने मानवीय आधार पर उनकी यात्रा की व्यवस्था की है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वे गीता बारिया को उसके गांव वापस लाएंगे।

कैसे गायब हुई थी गीता?

10 फरवरी को कोलकाता के पावलोव इंस्टीट्यूट का एक डॉक्टर पंचमहल जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष में पहुंचा और उन्हें गीता के बारे में जानकारी दी। पुलिस की मदद से अस्पताल ने गांव और परिवार के विवरणों का सत्यापन किया। संपर्क स्थापित करने के बाद, डॉक्टरों ने गीता और उसके परिवार के साथ एक वीडियो कॉल की व्यवस्था की। गीता 2013 में एक पारिवारिक शादी के दौरान लापता हो गई थी। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वो कोलकाता में कैसे पहुंची और इन वर्षों के दौरान उसके अनुभव कैसे रहे।

तीन बच्चों की मां हैं गीता

गीता के तीन बच्चे हैं जिनमें 2 बेटे और 1 बेटी शामिल है। गीता के गायब होने के 11 साल बाद, बच्चों के जेहन अपनी मां की धुंधली यादें है। खराब आर्थिक हालात के कारण, वो उचित शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके और स्कूल से बाहर हो गए। गीता के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था।

Visited 109 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर