West Bengal Weather: रात में ठंड…दिन में गर्म, कबतक बंगाल में रहेगा ऐसा मौसम ? | Sanmarg

West Bengal Weather: रात में ठंड…दिन में गर्म, कबतक बंगाल में रहेगा ऐसा मौसम ?

Fallback Image

कोलकाता: बंगाल में दो दिनों से हल्की ठंड महसूस हो रही है। बुधवार(28 फरवरी) को सुबह से ही धूप खिली हुई है। बीते कुछ दिनों में हुई छिटपुट बारिश से राज्य भर में तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। खासकर रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। हालांकि, इस सप्ताह तापमान में कोई खास बदलाव अब आगे नहीं होगा।

अगल सप्ताह से तापमान में होगा बदलाव

अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक हालांकि बुधवार से पूरे राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन अगले सप्ताह से मौसम बदलने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के किसी भी जिले में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश नहीं होगी। जहां शुक्रवार तक उत्तर बंगाल के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं शनिवार को दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

धीरे-धीरे बढ़ रहा है तापमान

बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। मंगलवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में कोलकाता का न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

Visited 233 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर